त्रेता में रावण राम की एक रास करते विद्वान
कलियुग में जिन्ना जुहार का वही मेल मिल्या है आन ॥ टेक ।
ब्रह्म जयहिंद राकस जिन्ना रह्या फेर आखिरी माया
हिन्द की आजादी के मांही रोड़ा अटकाया
बजवाया जूत भारत के मांह कटे मरे हिंदू मुसलमान 1॥
राम दलों के हनुमान पायक सुग्रीवादि योद्धा बलदाई
जयहिंद दलों के पायक बने है सरदार पटेल भाई
जब समझ जाग पाई भारत के खड़े हुए नौजवान 2॥
दो टुकड़े कर दिये देश के भारत और पाकिस्तान
जिन्ना करे तै जुल्म घनेरे ना भलाई देगा जिहान
थोड़े ही दिन में मिट ज्यागा घटाने वाले देश की शान 3॥
भारत हित हेत भगवान जन्म लें धर्मग्रंथ बतलाते
भारत भू पर भार बढ़ा गऊ साधु विप्र दुख पाते
आते किसी न किसी रूप मे कहैं महोर सिंह धर ध्यान 4॥